सोनू सूद ने चार्टर्ड विमान से मुंबई से 173 प्रवासी श्रमिकों को उनके घर उत्तराखंड भेजा

By रेनू तिवारी | Jun 06, 2020

 सोनू सूद एक भारतीय फिल्म अभिनेता, मॉडल और निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में अभिनय करते हैं। सोनू सूद आजकल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा हैं। देशभर में जब लॉकडाउन हो गया तो सबसे ज्यादा मुसीबत उन लोगों के लिए हुई जो डैली वर्कर्स थे। दिहाड़ी पर काम करके अपनी जिंदगी चलाने वालों के लिए मानों लॉकडाउन भूख का सैलाब लेकर आ गया हो। काम बंद हो जाने के करण पैसे नहीं थे ऐसे में सभी अपने गांव की ओर चल दिए। सब रेल, बस , हर तरह के वाहन बंद होने के कारण प्रवासी मजदूर अपने घर की तरफ पैदल ही चल पड़े। प्रवासी मजदूरों की इस हालत के कारण सरकार की चारों तरफ से अलोचना हो रही थी। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने किसी की आलोचना नहीं की बस लोगों की मदद की वो भी बिना ढिंढोरा पीटे। सोनू सून रोज 45 हजार से ज्यादा गरीबों के लिए खाने का इंतजाम करते हैं और प्रवासी मजदूरों के लिए उन्होंने बसें चलवायी और उन्हें उनके घर भेजा। इसके बाद सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: CarryMinati के नये वीडियो YALGAAR ने यूट्यूब पर मचाई धूम, 24 घंटे में करोड़ो लोगों ने देखा

उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादातर को कभी विमान से यात्रा करने का मौका नहीं मिला था, और अपने घर-परिवार तक पहुंचने के लिए जब वे एयर एशिया इंडिया के विमान में प्रवेश कर रहे थे तो उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी।’’ इससे पहले सूद ने केरल में फंसे 167 प्रवासी श्रमिकों को चार्टर्ड विमान से ओडिशा भेजा था।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप

Nandigram में BJP की ऐतिहासिक जीत, हसीन रानी रथ ने Congress के मिलन प्रधान को हराया