मुश्किल में गरीबों के 'मसीहा' सोनू सूद! बीएमसी ने दर्ज करवाई शिकायत, पढ़ें पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2021

मुंबई। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना अनुमति जुहू स्थित रिहायशी इमारत को होटल में तब्दील किया। पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीएमसी के के-पश्चिम वार्ड ने सोमवार को जुहू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। के-पश्चिम वार्ड के सहायक नगर आयुक्त विश्वास मोटे ने पुष्टि की है कि सोनू सूद के खिलाफ कथित तौर पर महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर नियोजन (एमआरटीपी) अधिनियम का उल्लंघन करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। दो पन्ने की शिकायत में बीएमसी ने आरोप लगाया गया है कि अभिनेता ने जुहू एबी नायर रोड के शक्तिसागर स्थित रिहायशी इमारत में ढांचागत बदलाव करने से पहले प्राधिकारियों से कोई अनुमति नहीं ली।

इसे भी पढ़ें: विश्वभर में भारतीय साड़ी को नयी पहचान देने वाले फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का निधन

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम बीएमसी अधिकारियों द्वारा अनधिकृत ढांचागत बदलाव की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।’’ गौरतलब है कि ‘दबंग’, ‘जोधा अकबर’ और ‘सिम्मबा’ फिल्मों में अभिनय कर चुके सूद कोविड-19 महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने में मदद कर चर्चा में आए थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर