लक्जरी गाड़ियों को छोड़ Sonu Sood ने मुंबई की लोकल ट्रेन में किया सफर, डाउन टू अर्थ पर्सनैलिटी से लोग प्रभावित

By एकता | Oct 05, 2022

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद कर के उनके दिलों में अपनी अलग जगह बना ली थीं। अभिनेता को आज लोग रील नहीं रियल लाइफ हीरो की तरह प्यार करते हैं। सोनू हमेशा अपनी सादगी और मददगार व्यक्तित्व की वजह से सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इन सब के बीच बुधवार को अभिनेता की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस वीडियो में सोनू मुंबई की लोकल ट्रैन में सफर करते नजर आ रहे हैं। उनकी सादगी देखकर लोग एक बार फिर से उनके दीवाने हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Rishabh Pant के प्यार में डूबीं Urvashi Rautela, बिना नाम लिए किया बर्थडे विश, गिफ्ट में दिया फ्लाइंग किस

सोनू सूद का यह वीडियो अब सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। जहाँ अभिनेता के चाहनेवाले उनके इस डाउन टू अर्थ व्यक्तित्व पर गर्व महसूस कर रहे हैं, वहीं अन्य लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने सोनू की तारीफ करते हुए लिखा, 'एक ही तो दिल है सर कितनी बार जीतोगे'। एक अन्य ने लिखा, 'भगवान आपको हमेशा खुश रखे'। एक अन्य ने कमेंट किया, 'रियल हीरो'।

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर