सिंगल लड़के-लड़कियों की शादी भी करवाएंगे सोनू सूद? ट्वीटर पर दिया मजेदार जवाब

By रेनू तिवारी | Mar 16, 2021

अभिनेता सोनू सूद, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, ने लॉकडाउन के दौरान बहुत से लोगों की मदद की। सोनू सूद को लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए उन्हें प्रवासियों का मसीहा कहा गया था। सोनू सूद दूसरे देश- राज्य में फंसे लोगों को भी भारत लाने में मदद की। सोनू सूद का गरीबों को मदद करने का सिलसिला चलता रहा। आज भी वह सोशल मीडिया पर आयी मदद की गुहार को सुनते हैं और मदद करते हैं। सोनू सूद से सोशल मीडिया के माध्यम ले लोग मदद मांगते हैं। उन्हें लोग मदद के लिए ट्वीट करते करते हैं और सोनू सूद उन ट्वीट पर रिप्लाई भी करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: लोटरी में 65 रुपये जीत कर तय किया बॉलीवुड का सफर! हैरान कर देगा राजपाल यादव का संघर्ष  

विभिन्न राज्यों और देशों के लोग सोशल मीडिया पर सोनू से अनुरोध करते हैं कि वे अपने मेडिकल बिलों का भुगतान करें या अपनी शिक्षा की फीस और अन्य चीजों के लिए मदद मांगते हैं। हाल ही में, एक प्रशंसक ने सोनू से पूछा कि क्या वह उनकी शादी करवा सकते हैं? जिसपर सोनू सूद का काफी फनी रिप्लाई किया। एक फैन ने पूछा, "सर आप शादी करवा देंगे क्या।" इस पर, अभिनेता ने नम्रतापूर्वक उत्तर दिया, "क्यूं नहीं .. शादी के लिए मंत्र भी पढ़ दूंगा लेकिन कन्या ढूढने का आप कष्ट करें। 

 

यहां देखें ट्वीट-

हाल ही में अभिनेता ने झाँसी के एक गाँव में रहने वाले एक व्यक्ति की मदद की जब  व्यक्ति ने अपने गाँव में पानी नहीं होने की चिंता के साथ अभिनेता से संपर्क किया, जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की मदद करने के लिए, 47 वर्षीय अभिनेता ने वहां हैंडपंप लगाने का काम शुरू किया। इसके बारे में बात करते हुए, सूद ने कहा, "इन लोगों ने पूछा क्योंकि पानी नहीं था, परिवार में बच्चे वास्तव में पीड़ित थे। उन्हें पानी लाने के लिए किलोमीटर चलना पड़ता था, इसलिए हम वहां हैंडपंप लगा रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत