अब घर से पढ़ाई करने के लिए बैंक दे सकता है लोन, जानिए कैसे होगा ये संभव?

By निधि अविनाश | Aug 01, 2020

कोरोना महमारी के कारण स्कूल की पढ़ाई ऑनलाइन हो गई है। इसी को देखते हुए अब राज्य के बैंक छात्रों के लिए ऑनलाइन एजुकेशन के लिए नए लोन पर विचार कर रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई के लोन की चर्चाओं की शुरुआत भी हो चुकी है जिसके तहत बैंक अब कॉलेजों और विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित की जा रही ऑनलाइन कोर्सेज के लिए अब उच्च शिक्षा लोन का विचार कर रही है। जिसके जरिए अब छात्र घर से पढ़ाई करने के लिए उच्च शिक्षा का लोन ले पाएंगे। बता दें कि कुछ निजी बैंकों ने ऑनलाइन पोर्टल्स के साथ टाई-अप किया है।इंडियन बैंक के उप महाप्रबंधक एम अरुणा ने कहा कि संस्थान इस बात पर विचार कर रहा है अगर कोई छात्र ऑनलाइन कोर्सेज के लिए आवेदन करना चाहता है तो वह कैसे आवेदन कर सकंगे। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से ऑनलाइन क्लासेज के लिए फीस कम होनी चाहिए। वहीं बैंकरों का कहना है कि '' डिजिटल एजुकेशन के साथ-साथ हमें एजुकेशन लोन पॉलिसियों की भी रूपरेखा तैयार करनी होगी। बैंकरों का कहना है कि कैंपस क्लोजर के कारण अब ऑनलाइन कक्षाओं की फीस ऑन-साइट फीस से कम होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: समर्थ कार्यक्रम के माध्यम से देश भर में 6 लाख से अधिक कारीगरों को समर्थन दे रही है फ्लिपकार्ट

जानकारी के मुताबिक,  कुछ ऑनलाइन संस्थानों ने निजी संस्थानों के साथ भी करार किया है।अपग्रेड के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक मयण कुमार ने कहा कि उन्होंने डेटा साइंस और मशीन लर्निंग में पीजी डिप्लोमा कोर्सेज के लिए  कोटक महिंद्रा बैंक के साथ करार किया है। हमारे अकेडमिक प्रोग्राम के लिए कोटक महिंद्रा बैंक एजुकेशन लोन की पेशकश कर रहे है। ग्रेट लर्निंग के सह-संस्थापक हरि कृष्णन नायर ने कहा कि इस साल मार्च से नामांकन के ऑनलाइन भुगतान में 50% वृद्धि देखी गई है। “ उन्होंने कहा 'हमने मई में अपने छात्रों को लोन देने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ भागीदारी की है। हम बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक के साथ भी बातचीत कर रहे हैं'।

प्रमुख खबरें

Medical Negligence पर Kerala CM का बड़ा Action, Palakkad की पीड़िता को तुरंत मिली आर्थिक मदद

Anil Ambani के करीबी Gautam Doshi पर ED का शिकंजा, RCom मनी लॉन्ड्रिंग केस में 5 दिन की कस्टडी

RG Kar Case: कीर्ति आजाद का CBI पर सीधा हमला, बोले- Mamata सरकार को बदनाम किया

Delhi Riots Case: क्या Umar Khalid और Sharjeel Imam को मिलेगी ज़मानत? कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब