'जल्द ही लोग ममता सरकार को उखाड़ फेंकेंगे...', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बंगाला CM पर आग-बबूला हुए धामी

By अंकित सिंह | Apr 22, 2025

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य के मुर्हिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर तीखा हमला किया और उन पर धर्मनिरपेक्षता की आड़ में तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। मंगलवार को धामी ने कहा कि बंगाल में जिस तरह के मुद्दे हो रहे हैं, उससे पूरा देश आंदोलित है। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर ममता बनर्जी जिस तरह की तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं, वह हमें 1947-48 की याद दिलाती है। 

इसे भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद : स्थानीय लोगों ने सड़क जाम की, बंगाल के राज्यपाल शिकायतें सुनने वापस आये

वहीं, भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सोमवार को मुर्शिदाबाद जिले के हिंसा प्रभावित शमशेरगंज का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और प्रभावित क्षेत्र का दौरा नहीं करने के लिए प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री मजूमदार ने पूछा, ‘‘10 दिन हो गए हैं, फिर भी मुख्यमंत्री नहीं आई हैं। अगर पीड़ित हिंदू समुदाय के नहीं होते तब भी क्या उनका रवैया ऐसा ही होता?’’ भाजपा नेता ने 11-12 अप्रैल की घटना के दौरान क्षतिग्रस्त या लूटे गए धार्मिक स्थलों का दौरा किया। उन्होंने कहा, धर्म के प्रति सच्चा सम्मान सभी धर्मों का सम्मान करने में निहित है।’’ 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प