प्रस्तावित राष्ट्रीय लाजिस्टिक्स नीति पर वाणिज्य मंत्रालय ने विभिन्न मंत्रालयों से मांगी राय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2021

नयी दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय ने अपनी प्रस्तावित राष्ट्रीय साजो सामान (लॉजिस्टिक्स)नीति पर विभिन्न विभागों से राय मांगी है। इस नीति का उद्देश्य साजो सामान की लागत को कम करके निर्माताओं की उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। प्रस्तावित नीति विविध मॉडलों वाले संपर्क (मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी) के लिये राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय मास्टरप्लान विकसित करने पर केंद्रित है।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश : शिवराज सिंह ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, सिंधिया के दो समर्थकों को किया शामिल

सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिये साजो सामान प्रचालन तंत्र को सुधारने को लेकर नीति में भौतिक सुविधाओं तथा भूमि कस्टम स्टेशनों को उन्नत बनाने का भी प्रस्ताव है। एक सूत्र ने बताया कि एक उत्कृष्ट प्रचालन तंत्र क्षेत्र देश की टिकाऊ आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण मदद प्रदान करेगा। मंत्रालय इस नीति को लेकर मंत्रिमंडल की मंजूरी प्राप्त करेगा। सरकार ने पिछले बजट में नयी राष्ट्रीय प्रचालन तंत्र नीति लाने की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर