Sourav Das पहुंचे Delhi High Court, निजी पता उजागर करने पर कार्रवाई की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के प्रवक्ता सौरव दास ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख कर उनके घर का पता सार्वजनिक करने के लिए टिप्पणीकार अभिजीत अय्यर मित्रा और कई अन्य लॉ पोर्टल व मीडिया मंचों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया। दास ने याचिका में अपनी निजता, गरिमा और सुरक्षा के अधिकार की रक्षा की मांग की है, साथ ही निजता के अधिकारों के कथित उल्लंघन के लिए हर्जाना भी मांगा है। याचिकाकर्ता ने अय्यर, कई लॉ पोर्टल और ‘एक्स’, गूगल व मीडिया मंचों के खिलाफ स्थायी और अनिवार्य व्यादेश का अनुरोध किया है, ताकि वे उनके घर का विवरण प्रकाशित, प्रसारित या उजागर न कर सकें।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रतिवादियों ने उस साझा रिहायशी परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश किया, उसके अंदर के हिस्से को रिकॉर्ड किया और उस फुटेज को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रकाशित किया। दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कई वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया कि अपने पत्रकारिता के काम, जनहित में किए गए खुलासों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण उन्हें पहले भी धमकियों और दुश्मनी का सामना करना पड़ा है।

प्रमुख खबरें

स्कूटर में सही टायर प्रेशर का कमाल, माइलेज भी बढ़ेगा और टायर भी चलेंगे लंबे समय तक

VD Satheesan को मिली VACB से क्लीन चिट, बोले चुनाव में बनाया गया निशाना

Rakhi Style Trends: इस रक्षाबंधन पर Bollywood Actors से प्रेरित होकर आजमाएं ये Ethnic Outfits, मिलेगा एक नया और दमदार लुक

Islamabad की हरकत पर MEA का करारा जवाब, Pakistan High Commission के बाहर हटाए गए सुरक्षा ढांचे