मां निरूपा गांगुली अस्पताल में भर्ती, स्वदेश लौटे पूर्व कप्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2019

कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की वयोवृद्ध मां निरूपा गांगुली को हृदय संबंधी परेशानी के कारण दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की पुष्टि खुद गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम में की। मां की बीमारी के कारण आईसीसी विश्व कप में कमेंट्री कर रहे गांगुली स्वदेश आ गये है।

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को नहीं है शार्ट गेंदबाजी करने का पछतावा

उन्होंने कहा कि वह (मां) चिकित्सकों की देखरेख में है। मुझे अभी यह नहीं पता की उन्हें कब तक अस्पताल में रहना होगा। विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के मुकाबले से पहले गांगुली मंगलवार को इंग्लैंड वापस लौट जाऐंगे। 

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम