सौरव गांगुली की हालत स्थिर, आगे के उपचार के लिए सोमवार सुबह होगी मेडिकल बोर्ड की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2021

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की हालत स्थिर है तथा सोमवार सुबह मेडिकल बोर्ड बैठक करेगा और उनके आगे के उपचार के बारे में फैसला लेगा। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि शनिवार को ‘हल्का’ दिल का दौरा पड़ने के बाद गांगुली को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। ह्रदय तक जाने वाली उनकी तीन प्रमुख धमनियों में अवरोध पाया गया था जिसे ‘ट्रिपल वेसल डिसीज’ भी कहते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर