सौरव गांगुली फुटबॉल क्लब एटीके मोहन बागान के निदेशक मंडल से हटे: आईपीएल सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली संजीव गोयनका के स्वामित्व वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल क्लब एटीके मोहन बागान के निदेशक मंडल से हट गए हैं क्योंकि इस उद्योगपति के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए सफल बोली लगाने के बाद हितों के टकराव की स्थिति बन सकती थी। गांगुली 2014 में आईएसएल की शुरुआत के बाद से एटलेटिको-कोलकाता का हिस्सा थे। क्लब को बाद में एटीके (आमार तोमार कोलकाता) नाम दिया और फिर बाद में दिग्गज क्लब मोहन बागान के साथ उसका विलय हो गया। गोयनका के आरपी-एसजी समूह ने सोमवार को आईपीएल की लखनऊ टीम 7090 करोड़ रुपये में खरीदी।

इसे भी पढ़ें: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर बोले, भाजपा अगले कई दशकों तक कहीं नहीं जाने वाली

गोयनका ने कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि वह (एटीके) मोहन बागान से पूरी तरह से हट जाएगा। मुझे लगता है कि आज। इस बारे में घोषणा सौरव को करनी है। मेरे कहने का मतलब है, माफ कीजिए। मुझे लगता है कि मैंने जल्दबाजी कर दी।

प्रमुख खबरें

Tata Sierra बनी Tata Motors की ग्रोथ इंजन, Curvv की बिक्री में गिरावट से बदला SUV Segment

नेपाल बाढ़ संकट से सुरक्षित मुंबई वापस लौटीं Manasi Parekh! पति और बेटी को गले लगा छलके आंसू, सुनाई आपबीती

जीडीपी गणना में बार-बार बदलाव कर आंकड़े अपने हिसाब से सेट कर रही सरकार: कांग्रेस

Monsoon में Car Damage पर Insurance Claim कैसे लें? ये नियम जानना है जरूरी