IND VS AUS: टीम इंडिया का प्रदर्शन देख खुश हुए सौरव गांगुली पुजारा, पंत की तारीफ की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2021

नयी दिल्ली। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट बचाने में चेतेश्वर पुजारा , ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम इंडिया से श्रृंखला जीतने का अनुरोध किया। पुजारा, अश्विन और पंत ने आखिरी दिन आस्ट्रेलिया के आक्रामक गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना करते हुए मैच को ड्रॉ कराया।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दिया

उन्होंने कहा ,‘‘ टीम इंडिया ने अच्छा जुझारूपन दिखाया। अब श्रृंखला जीतने का समय है।’’ जीत के लिये 407 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंत (97) और पुजारा (77) ने जीत की उम्मीद जगा दी थी। इन दोनों के आउट होने के बाद अश्विन (128 गेंद में नाबाद 39) और हनुमा विहारी (161 गेंद में नाबाद 23) ने आखिरी सत्र संभलकर खेला और मैच ड्रॉ कराया। चौथा टेस्ट शुक्रवार से ब्रिसबेन में शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान