Arvind Kejriwal Health: सूत्रों का दावा, अरविंद केजरीवाल की सेहत बिल्कुल ठीक, तिहाड़ जेल में बढ़ा वजन!

By अंकित सिंह | Apr 10, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल में तबीयत खराब नहीं हुई है। सूत्रों ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रमुख की स्वास्थ्य स्थिति ठीक बनी हुई है, उनकी मधुमेह की स्थिति के कारण प्रतिदिन नियमित चिकित्सा जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इन मेडिकल जांचों के दौरान केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार सामान्य सीमा के भीतर रहा है। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल को जब अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा गया तो मेडिकल जांच के दौरान उनका वजन 65 किलो था और 7 अप्रैल को 66 किलो था। साथ ही शुगर लेवल भी काफी मेंटेन है और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 

दिल्ली एलओपी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आरोप लगाए गए हैं कि सीएम (अरविंद केजरीवाल) का वजन 4.5 किलो कम हो गया है, लेकिन आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि उनका वजन 1 किलो बढ़ गया है। जेल के नियम सभी के लिए समान हैं, चाहे आम आदमी हो या वीआईपी। कल ही उनकी पत्नी (सुनीता केजरीवाल) और पीए विभव ने उनसे आधे घंटे के लिए मुलाकात की थी। अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट से अनुरोध किया था कि उन्हें सप्ताह में पांच बार अपने वकीलों से मिलने की इजाजत दी जाए। कोर्ट ने इसे नहीं माना, क्योंकि जेल के नियम कहते हैं कि हफ्ते में दो बार मुलाकात की जा सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal के लिए कहीं से भी नहीं आ रही राहत की खबर, 24 घंटे में तीसरा झटका, CJI ने ये क्या कह दिया

पिछले हफ्ते की शुरुआत में, दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद से अरविंद केजरीवाल का वजन लगभग 4.5 किलोग्राम कम हो गया है। उन्होंने आरोपल लगाया कि अरविन्द केजरीवाल जी गंभीर मधुमेह रोगी हैं। स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद वह देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहे। गिरफ्तारी के बाद से केजरीवाल का वजन 4.5 किलो कम हो गया है. ये बहुत चिंताजनक है. भाजपा उन्हें जेल में डालकर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। 

प्रमुख खबरें

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के

Bangladesh Cricket में Election धांधली पर बड़ा एक्शन, बोर्ड भंग, Tamim Iqbal के हाथों में अब कमान

Womens Candidates: Divya Deshmukh की जीत से टॉप पर 5 खिलाड़ी, अब खिताब की Race हुई रोमांचक

पवन खेड़ा ने HC में डाली अग्रिम जमानत अर्जी, जो धाराएं लगी हैं, जानें उनके तहत कितनी सजा हो सकती है?