दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया, 1-1 की बराबरी पर पहुंची तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला

By अंकित सिंह | Jan 06, 2022

सेंचुरियन में शानदार खेल दिखाने वाली टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। जोहानिसबर्ग में दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। भारत के हार के साथ ही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर पर है। दक्षिण अफ्रीका के सामने भारत में 240 रनों का लक्ष्य रखा था। बारिश से प्रभावित चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ 3 विकेट गिरे थे। कप्तान डीन एल्गर ने नाबाद 96 रनों की पारी खेली। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को भारत पर 27 रनों की बढ़त थी। पहली पारी में भारत ने 202 रन बनाए थे जबकि पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 229 रन बनाए थे। भारत ने अपनी दूसरी पारी में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के संघर्षशील पारी की बदौलत 266 रन बनाने में कामयाब जरूर हुआ था लेकिन 240 रनों के लिए लक्ष्य को भारत बचा नहीं पाया। श्रृंखला का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। भारत की ओर से अश्विन ने 2 विकेट लिए जबकि एक विकेट शार्दुल ठाकुर के खाते में गया। जोहानिसबर्ग के वांडरर्स मैदान पर भारत की छह टेस्ट मैचों में यह पहली हार है। दक्षिण अफ्रीका ने चौथे पारी में 240 रनों के लक्ष्य को हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका के आगे अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया है जिसने पर्थ में 340 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था वह भी 1977-78 में। जबकि वेस्टइंडीज ने 276 रनों का लक्ष्य दिल्ली में हासिल किया था वह भी 1987-88 में। 


प्रमुख खबरें

जनवरी - मार्च में Nayara Energy की पेट्रोल बिक्री 48 प्रतिशत बढ़ी, निर्यात घटा

वरिष्ठ Congress नेता Digvijay Singh ने EVM पर उठाये सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुँचे

BJP की महिला नेता ने पार्टी के पदाधिकारियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

ईरान के राष्ट्रपति रईसी को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग