211 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया, पहले टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की जबरदस्त जीत

By अंकित सिंह | Jun 09, 2022

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज पहला टी-20 मैच खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 211 रन बनाए थे। इस जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 212 रन बनाने थे। दक्षिण अफ्रीका ने इस लक्ष्य को 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एक बार फिर से डेविड मिलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। वही रस्सी वैन डेर डूसन ने भी दूसरे छोर से अच्छी बल्लेबाजी की। मिलर और डूसन के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने भारत को इस मुकाबले से बाहर कर दिया। भारत की ओर से गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही। भारत की ओर से सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। एक वक्त आज के मुकाबले में भारत ने अच्छी पकड़ बनाई थी। लेकिन मिलर और डूसन के बीच हुई साझेदारी ने भारत से मैच छीन लिया। इसके साथ ही भारत उस रिकॉर्ड से भी चुक गया जिसके तहत वह लगातार 13 मैच जीतने का रिकॉर्ड बना सकता था। अब पांच मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है।

इसे भी पढ़ें: लेडी 'सचिन' मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, इमोशनल नोट लिखकर किया भावुक

इसके बाद उनके अगले ओवर में लांग आन पर फिर दो छक्के लगाकर भारत को सौ रन के पार पहुंचाया। दस ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 102 रन था। अय्यर को 25 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला जब महाराज की गेंद पर क्विंटन डिकॉक ने स्टम्पिंग का मौका गंवाया। इस बीच ईशान ने महाराज को छक्का जड़कर 37 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। ईशान ने महाराज को अगले ओवर में जमकर नसीहत दी और पहली दो गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्के और अगली दो गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से स्ट्रेट चौके लगाये। पांचवी गेंद पर मैदानी अंपायर ने उन्हें पगबाधा आउट दिया लेकिन रिव्यू का फैसला बल्लेबाज के पक्ष में रहा। वह अगली गेंद पर हालांकि स्टब्स को कैच देकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 27 गेंद में 36 रन बनाकर प्रिटोरियस की गेंद पर बोल्ड हो गए। कप्तान पंत ने प्रिटोरियस के अगले ओवर में दो छक्के और एक चौके समेत 18 रन निकाले। वहीं अगले ओवर में हार्दिक पंड्या ने परनेल को एक चौका और एक छक्का लगाया। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर नॉर्किया ने पंत को वान डेर डुसेन के हाथों लपकवाया। बतौर कप्तान अपने पहले मैच में पंत 16 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मैदान पर उतरे दिनेश कार्तिक का स्वागत दर्शकों ने ‘डीके डीके’ के शोर से किया लेकिन आईपीएल विजेता कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस ओवर में छक्का जड़ा।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।