दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर श्रृंखला जीती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2019

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली। पाकिस्तान के 41 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 9.5 ओवर में एक विकेट पर 43 रन बनाकर जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने घरेलू सरजमीं पर लगातार सातवीं श्रृंखला जीती है। टीम ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट छह विकेट से जीता था। 

यह भी पढ़ें: भरत अरुण ने कहा, कुलदीप से और अधिक की उम्मीद कर सकते हो

मोहम्मद आमिर ने इसके बाद लगातार दो गेंद पर वाइड और नोबाल से 10 रन लुटाए। हाशिम अमला को दायीं बांह में आमिर की गेंद लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर लौटना पड़ा।सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने हालांकि नाबाद 24 रन की पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिला दी। कप्तान फाफ डु प्लेसिस तीन रन बनाकर नाबाद रहे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी