दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डुप्लेसिस तीसरे टेस्ट के लिये निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2019

केपटाउन। पाकिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टीम को धीमी ओवर गति का दोषी पाये जाने के बाद उसके कप्तान फाफ डु प्लेसिस को एक टेस्ट मैच के लिये निलंबित कर दिया गया जिससे वह श्रृंखला का तीसरा और अंतिम टेस्ट नहीं खेल पायेंगे। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर श्रृंखला जीती

आईसीसी के नियमों के अनुसार निर्धारित समय में गेंदबाजी में विफल रहने के लिये प्रत्येक ओवर के हिसाब से खिलाड़ियों को उनकी मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना देना होता है। डु प्लेसिस पिछले साल 17 जनवरी को सेंचुरियन में भारत के खिलाफ मैच में भी धीमी ओवर गति के दोषी पाये गये थे जिससे 12 महीने के समय में यह उनका दूसरा अपराध है। 

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा