दक्षिण अफ्रीका का ये खिलाड़ी अमेरिका में बनाना चाहता है अपना क्रिकेट कॅरियर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के आफ स्पिनर डेन पीट आईसीसी एलीट सदस्य देश में अपने कैरियर को अलविदा कहकर अमेरिका बसने जा रहे हैं और उनका सपना एक दिन इस एसोसिएट देश को विश्व कप में देखने का है।

दक्षिण अफ्रीका के लिये नौ मैच खेल चुके पीट अगले कुछ महीने में अमेरिका जायेंगे जहां उन्हें माइनर लीग टी20 टूर्नामेंट खेलना है। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ अमेरिका को पिछले साल ही वनडे टीम का दर्जा मिला है। मैने सुबह करार किया लेकिन कोई नहीं जानता कि मैं कब वहां जा सकूंगा। आर्थिक और जीवनशैली से जुड़े कारणों से मैं इस पेशकश को मना नहीं कर सका लेकिन यह कठिन फैसला था।’’ उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका टीम में निकट भविष्य में उनके लिये जगह दिख नहीं रही है और यह भी उनके फैसले की एक वजह थी।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra