दक्षिण अफ्रीकी पंडित ने हिंदू देवता विष्णु पर लिखी किताब, विश्वभर में मची धूम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2021

जोहानिसबर्ग। अफ्रीका की एक पंडित लुसी सिगबान द्वारा हिंदू देवता विष्णु के बारे में लिखी गई एक किताब को न केवल हिंदुओं द्वारा बल्कि अन्य धार्मिक समुदायों के नेताओं के बीच भी पसंद किया जा रहा है। इस किताब में विष्णु के 1,000 नामों का अंग्रेजी में अनुवाद गिया है ताकि इसे दक्षिण अफ्रीका के लोगों और विशेष रूप से हिंदू युवाओं के लिए सुलभ बनाया जा सके जिनमें से कई हिंदी या संस्कृत नहीं पढ़ सकते हैं। सिगबान ने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरित होकर ‘विष्णु- 1,000 नेम्स’ नामक किताब लिखी है। उन्होंने ‘विष्णु सहस्त्रनाम’ का सात साल तक अध्ययन किया और फिर दूसरों के साथ अपने विचार साझा करने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: आस्था व धर्म की स्वतंत्रता पर वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा ब्रिटेन

सिगबान ने कहा, ‘‘वर्ष 2005 में मेरी स्थिति बहुत खराब थी। उस समय मैं एक साल से ज्यादा समय से बिना नौकरी के थी और मेरी कार को बैंक ने वापस ले लिया था। मेरे बेटे निताई और गौरा छोटे थे और यह बहुत कठिन समय था। जैसा कि बुद्धिमान लोगों ने कहा है- कठिन समय में किसी को ऊपर वाले पर विश्वास रखना चाहिए। सत्यनारायण व्रत कथा से जीवन की चुनौतियों को कम किया जा सकता है।’’ 

इसे भी पढ़ें: सांप्रदायिकता को बढ़ावा नहीं देता हिंदुत्व, RSS और BJP ने इसे कर लिया हाईजैक: महबूबा मुफ्ती

भारत में प्रशिक्षण लेने वालीं सिगबान वृहद जोहानिसबर्ग क्षेत्र में हिंदू समुदाय, विशेष रूप से निम्न सामाजिक-आर्थिक समूह के लोगों की काफी सहायता करती हैं। वह विभिन्न पूजाओं से लेकर हिंदू रीति रिवाज से शादियां और अंत्येष्टि भी कराती हैं। हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और पारंपरिक अफ्रीकी धर्म समुदायों के सदस्यों ने सप्ताहांत में जोहानिसबर्ग के दक्षिण में मुख्य रूप से भारतीय बस्ती लेसिया में दुर्गा मंदिर के भीतर पुस्तक के विमोचन में भाग लिया। जोहानिसबर्ग शहर में ‘इंटरफेथ डेस्क’ के प्रमुख के. मेशेक टेम्बे ने अपने काम के माध्यम से सामाजिक और धार्मिक एकता लाने में सिगबान के प्रगतिशील दृष्टिकोण की सराहना की।

प्रमुख खबरें

BHU CHS SET 2026: BHU ने जारी किया School Admission 2026 का नोटिस, जानें क्या है Last Date और Exam Pattern

Jammu Border पर पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश नाकाम, 8 करोड़ की Heroin जब्त

Middle East की बिसात पर Pakistan की बड़ी चाल, PM Shehbaz Sharif और MBS की मुलाकात पर दुनिया की नज़र

Bollywood Wrap Up | हाई-प्रोफाइल शादियाँ और गॉसिप | गौरव खन्ना का चौंकाने वाला खुलासा | जानें बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें