दक्षिण फिल्मों के अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कोविड-19 संक्रमण को दी मात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

मुंबई। तेलुगू फिल्मों के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की उनकी रिपोर्ट ‘नेगेटिव’ आयी है। अर्जुन (38) ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों की दुआओं के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। अर्जुन ने लिखा, ‘‘15 दिन पृथक-वास में रहने के बाद मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। मैं दुआओं के लिए अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: सफेद नागिन के अवतार में मौनी रॉय ने शेयर की तस्वीर, फैंस हो गये खूबसूरती पर फिदा

‘परागु’, ‘रेस गरम’, ‘सारिनोदु’ और ‘दुवादा जगन्नधाम’ जैसी फिल्मों के चर्चित अभिनेता अर्जुन में 28 अप्रैल को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अर्जुन ने लोगों से घरों में ही रहने का अनुरोध किया और उम्मीद जतायी कि लॉकडाउन से संक्रमण का प्रसार रोकने में मदद मिलेगा। अभिनेता ने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वह पृथक-वास के बाद पहली बार अपने बेटे अल्लू अय्यान और बेटी अल्लू अरहा के साथ नजर आए।

प्रमुख खबरें

DLF और Everstone मिलकर IREO में करेंगे निवेश, 3,750 करोड़ रुपये लगाएगी रियल्टी कंपनी

Saba Haider ने रचा इतिहास, Illinois प्रतिनिधि सभा में चुनी जाने वाली बनीं पहली दक्षिण एशियाई महिला

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार