दक्षिण कोरिया ने सैन्य तैयारियों को लेकर उत्तर कोरिया पर नये प्रतिबंध लगाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2022

सियोल। उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु हथियारों और मिसाइल कार्यक्रम को आर्थिक सहयोग देने की अवैध गतिविधियों में संदिग्ध रूप से लिप्त सात कंपनियों और आठ व्यक्तियों पर दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया। दक्षिण कोरिया में बिना अनुमति के उत्तर कोरिया के साथ किसी भी तरह का कारोबार करने पर मनाही है। यह कदम काफी हद तक सांकेतिक है, क्योंकि दोनों विरोधी देशों के बीच बहुत कम वित्तीय सौदे होते हैं। बहरहाल, दक्षिण कोरिया के इस कदम पर उत्तर कोरिया असहज होकर प्रतिक्रिया दे सकता है। उत्तर कोरिया ने पिछले महीने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक येओल और उनकी सरकार को ‘मूर्ख’ और ‘अमेरिका की ओर से दी गई हड्डी चबाता जंगली कुत्ता’ करार दिया था।

इसे भी पढ़ें: क्या भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान से रवानगी के साथ ही जादूगर से छिन जाएगा ताज? कांग्रेस का स्पष्ट संदेश- व्यक्ति नहीं, संगठन है सर्वोच्च

इस परीक्षण में यह दर्शाया गया था कि उत्तर कोरिया की मिसाइल अमेरिका की मुख्य धरती तक पहुंच सकती है। जिन आठ लोगों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं उनमें से छह लोग चार उत्तर कोरियाई बैंकों के अधिकारी हैं, एक चेन शिह हुआन नाम का ताइवानी नागरिक है और एक व्यक्ति क्वेक की सेयुंग सिंगापुर का निवासी है। प्रतिबंधित की गई सात कंपनियों में से चार उत्तर कोरिया की हैं, जबकि तीन सिंगापुर स्थित शिपिंग कंपनी हैं।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम