जापान से रक्षा के लिए युद्धाभ्यास करेगा दक्षिण कोरिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2018

सोल। दक्षिण कोरिया अपने पूर्वी तट के निकट विवादित दोकदो द्वीप की रक्षा के लिए आज दो दिन का युद्धाभ्यास शुरू करेगा। उसे डर है कि जापान यहां हमला कर सकता है। कोरियाई प्रायद्वीप पर जापान औपनिवेशिक शासन के अंत से ही सी ऑफ जापान (पूर्वी सागर) में स्थित इस द्वीपों पर सोल का नियंत्रण है। तोक्यो भी इस द्वीप पर अपना दावा जताता है। इसे जापान में ताकेशिमा के नाम से जाना जाता है।

तोक्यो का आरोप है कि सोल ने इस पर अवैध कब्जा जमा रखा है। कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त अभ्यास के निलंबन की घोषणा की थी। दरअसल इन अभ्यासों का उद्देश्य उत्तर कोरिया की आक्रामकता से बचाव था। लेकिन ट्रंप ने इन्हें ‘‘खर्चीला’’ और ‘‘उकसावे’’ वाला बताते हुए निलंबित करने की घोषणा की। 

हालांकि जापान की ओर से हमले की कोई आशंका नहीं लगती लेकिन दक्षिण कोरिया ने पहली बार वर्ष 1986 में युद्धाभ्यास किया था और उसके बाद वर्ष 2003 से साल में दो बार इनका आयोजन किया है। सोल के रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता चोई यून सू ने बताया कि दोकदो रक्षा अभ्यास नियमित प्रशिक्षण है ताकि बाहरी ताकतों के आक्रमण से बचाव किया जा सके।

प्रमुख खबरें

अलास्का की चोटी पर चढ़ाई करते वक्त गिरे पर्वतारोही का शव बरामद

अक्टूबर-दिसंबर में 448 अवसंरचना परियोजनाओं की लागत 5.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Cinnamon For Period Pain: पीरियड के दर्द से ना हों परेशान, दालचीनी दिलाएगी आराम

Homemade Lip Balm: गर्मी में भी होंठ रहेंगे सॉफ्ट-सॉफ्ट, बस बनाएं इस तरह लिप बाम