दक्षिणी यूरोप में भीषण गर्मी और जंगल की आग का प्रकोप, यूनान में तीन दमकलकर्मियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

लेज-कैप-फेरेट (फ्रांस), 30 जुलाई (एपी) दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में पेरिस से चार गुना बड़े क्षेत्र में फैली जंगल की आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है और बुधवार को इसके फिर भड़कने का खतरा है। इस बीच, यूनान में तीन दमकलकर्मियों की मौत हो गई तथा दक्षिणी यूरोप के विभिन्न हिस्सों में राहत दल भीषण गर्मी, सूखे और तेज हवाओं के बीच आग पर काबू पाने में जुटे हैं। क्रीट में हुई इन मौतों ने अटलांटिक तट से पूर्वी भूमध्यसागर तक फैले जंगल की आग के संकट को और गंभीर बना दिया है।

भीषण गर्मी से वनस्पति की नमी खत्म हो जाती है और हवा में आर्द्रता कम हो जाती है, जिससे घास, झाड़ियां और जंगल में गिरे सूखे पत्ते तेजी से आग पकड़ने वाले ईंधन में बदल जाते हैं। फ्रांस की आधिकारिक राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा ‘मेतियो-फ्रांस’ ने कहा कि बुधवार इस सप्ताह का सबसे गर्म और सबसे शुष्क दिन होगा तथा फ्रांस के सभी क्षेत्रों में जंगल की आग का खतरा बढ़ा हुआ है। यूनान के अग्निशमन विभाग ने बताया कि क्रीट के रेथिम्नो क्षेत्र में बुधवार को जंगल की आग बुझाते समय दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई।

यूनान के दक्षिणी पेलोपोनीज क्षेत्र में भी एक अन्य दमकलकर्मी की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई