साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, देखें पहली पोस्ट कितनी खास

By रेनू तिवारी | Apr 16, 2020

साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू इंडस्ट्री के हाई फीस वाले एक्टर है। हाल ही में उन्होंने कोरोना संकट से उबरने के लिए सरकार को मदद भी की थी। महेश बाबू ने कई सुपरहिट फिल्में देकर ये मुकाम पाया है। महेश बाबू की फैन फोलॉइंग काफी जबरदस्त है। महेश की खास बात ये है कि वह जितना महत्व अपने काम को देते है उतना ही अपनी फैमली को देते हैं। महेश बाबू ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर से 2005 में शादी की थी अभी दोनों के दो बच्चें है सितारा और गौतम। 

इसे भी पढ़ें: कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने कोरोना पर किया आपत्तिजनक पोस्ट, ट्विटर ने अकाउंट कर दिया सस्पेंड

महेश बाबू की बेटी सितारा इस समय काफी सुर्खियों में है। सितारा के सुर्खियों में होने की वजह है उनका इंस्टाग्राम डेब्यू। जी हां छोटी सी सितारा ने सोशल मीडिया डेब्यू कर लिया है। अभी तक सिताना ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन पोस्ट किए हैं। इससे पहले सितारा के भाई यानी की महेश बाबू के बड़े बटे गौतम ने भी सोशल मीडिया डेब्यू किया था।

सितारा ने अभी तक तीन पोस्ट की है और तीन पोस्ट के बाद ही उन्हों हजारों लोगों ने फॉलो करना शुरू कर दिया है। सितारा को फॉलों करने में पहले पहले फॉलोवर्स बने सितारा के मम्मी-पापा यानी की नम्रता और महेश बाबू। कहा जा रहा है साउथ इंडियन सितारों में ये पहले स्टारकिड्स है जिन्होंने इतनी छोटी एज में सोशल मीडिया डेब्यू किया हैं।

सितारा ने अपनी पोस्ट में ध्यान लागाने की मुद्रा में एक पोस्ट डाली है जिसे 10 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। अब तक सितारा के 15 हजार तक फॉलोवर्स होने वाले हैं। 

प्रमुख खबरें

Iran Peace Talks पर Marco Rubio बोले, तेहरान की मांगें कतई स्वीकार्य नहीं

Delhi के चार बड़े अस्पतालों में दिवाली पर पहुंचे आग से झुलसे 397 मरीज

TMC प्रमुख Mamata Banerjee के आवास पर Delhi Police का नोटिस, पुराने मामले में मांगा बयान

Haridwar Ardh Kumbh: निर्माण कार्यों में देरी पर गढ़वाल कमिश्नर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी