दक्षिण पश्चिम मानसून ने ओडिशा में दस्तक दी, कई हिस्सों में हुई झमाझम वर्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2020

भुवनेश्वर। दक्षिण-पश्चिम मानसून आधिकारिक तौर पर बृहस्पतिवार को ओडिशा पहुंच गया जिससे राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। यह जानकारी मौसम विज्ञान विभाग ने दी। मानसून आने से मलकानगिरि, कोरापुट, रायगढ़ा, गजपति और गंजाम सहित कई जिलों में दिन में बारिश हुई। किसानों के चेहरों पर बारिश देख कर खुशी आ गई। मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के निदेशक एच आर बिस्वास ने कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून ने ओडिशा में दस्तक दे दी है। मानसून अब तक राज्य के कई दक्षिणी जिलों में छा गया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: खूबसूरत रविवार की शुरुआत! दिल्ली में एक बार फिर चला बारिश का दौर 

मौसम विभाग के केंद्र ने कहा है कि ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में कम दबाव के प्रभाव से मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। मॉनसून की शुरुआत चार महीने लंबे बरसात के मौसम की शुरुआत होती है। पिछले 24 घंटे से ओडिशा के कई हिस्सों में मॉनसून-पूर्व वर्षा हो रही थी। विशेषकर दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र में, जिनमें गंजाम, कोरापुट, गजपति, रायगढ़ा, कंधमाल, खुर्दा, पुरी, कटक, जगतसिंहपुर और बालासोर जैसे जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल ओडिशा सहित मध्य भारत में सामान्य मानसून अपेक्षित है।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश