दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही महाराष्ट्र पहुंचेगा, दो-तीन दिन परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी: आईएमडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2025

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही महाराष्ट्र पहुंचेगा, क्योंकि अगले दो से तीन दिनों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

दक्षिण-पश्चिमी मानसून शनिवार को केरल पहुंच गया, जो 2009 के बाद से भारत में इसका सबसे जल्दी आगमन है। 2009 में मानसून 23 मई को केरल पहुंचा था। मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की प्रमुख डॉ. शुभांगी भूटे ने संवाददाताओं को बताया, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में अपने आगमन की सामान्य तिथि एक जून से लगभग एक सप्ताह पहले ही पहुंच चुका है और इसके आगे बढ़ने के लिए मौसम की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि निर्धारित समय से पहले मानसून की दस्तक मौजूदा अनुकूल मौसम परिस्थितियों के कारण है और यह धीरे-धीरे महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। भूटे ने कहा कि यह पूर्वानुमान विशेष रूप से रत्नागिरी जिले के कोंकण क्षेत्र के पास एक निम्न दबाव क्षेत्र के निर्माण पर आधारित है।

मौसम विभाग ने रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए वहां ‘भारी बारिश’ का अनुमान जताया है। सातारा और कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

भूटे ने कहा, “रायगढ़ जिले के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। हालांकि, मुंबई शहर के लिए भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। मौसम विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर आवश्यक जानकारी प्रदान करेगा।

प्रमुख खबरें

पंजाब में विकास की नई रफ्तार! Lakshmi Niwas Mittal का 2,600 करोड़ के निवेश का एलान, 500 पेट्रोल पंप भी खोलेगी HMEL

March Vivah Muhurat 2026: बस 8 दिन बजेगी शहनाई, फिर खरमास लगते ही लग जाएगा Break

Rahul Gandhi का Modi सरकार पर तीखा वार, US Deal के लिए कृषि को कर रहे कुर्बान

दोस्ती का सेफ पैसेजट, Iran ने भारत के लिए खोला Strait of Hormuz का रास्ता, 2 LPG टैंकरों को मिली सुरक्षित निकलने की मंज़ूरी