By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026
नयी दिल्ली, चार अगस्त बीती रात शिकॉगो एक्सचेंज के मजबूत बंद होने तथा आज मलेशिया एक्सचेंज में सुधार रहने के बीच देश में त्योहारी मांग की वजह से तेल-तिलहन बाजारों में मंगलवार को सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ), पामोलीन तेल जैसे अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम में सुधार रहा। सुस्त कामकाज के बीच सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल के भाव स्थिर रहे। मलेशिया एक्सचेंज में सुधार है। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में घट-बढ़ है। कल रात शिकॉगो एक्सचेंज लगभग एक प्रतिशत से अधिक मजबूत बंद हुआ था। बाजार सूत्रों ने कहा कि आवक कम रहने और त्योहारी मांग रहने की वजह से सरसों तेल-तिलहन में सुधार रहा। बिनौले की कमी को देखते हुए मूंगफली की निरंतर मांग बनी रहने से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में भी सुधार देखने को मिला। मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत होने की वजह से पाम-पामोलीन तेल के दाम में भी सुधार आया। सूत्रों ने कहा कि उपलब्धता की कमी और ब्रांडेड कंपनियों की मांग रहने के बीच बिनौला तेल तथा बड़े तेल संयंत्रों द्वारा दाम में घट-बढ़ किये जाने के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम स्थिर रहे। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे...