UP चुनाव: पोस्टल बैलेट में 304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत, अखिलेश ने उठाया बड़ा सवाल

By अनुराग गुप्ता | Mar 15, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन के हिस्से में 125 सीटें आई हैं, जो बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा कम है। ऐसे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि उनके गठबंधन को पोस्टल बैलेट में 304 सीटें प्राप्त हुई हैं। ऐसे में सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता। 

सपा कार्यकर्ता रहें सतर्क

इससे पहले सपा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए एक निर्देश जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम संबंधी संगठन हेतु यदि कोई सुझाव हो तो उन्हें अखिलेश यादव के ईमेल yadavakhilesh@gmail.com पर मेल करें। इसके साथ ही पार्टी ने भाजपा आईटी सेल की अफवाह में न फंसने की सलाह देते हुए कहा कि सतर्क और सकारात्मक रहें, भाषा संयमित रखें। 

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार की नीतियों पर लिखी पुस्तक ‘अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश’ छाई रही 

चुनाव से ठीक पहले सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी ईवीएम पर सवाल खड़ा करते हुए पोस्टल बैलेट का जिक्र किया था। उन्होंने सोमवार को कहा था कि कोई ना कोई बड़ा खेल हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने पोस्टल बैलेट की वोटिंग में सपा को 403 में से 304 सीट मिलने का दावा किया था। उन्होंने कहा था पोस्टल बैलेट के मतदान में सपा 304 सीट पर जीती है, जबकि भाजपा मात्र 99 पर। लेकिन ईवीएम से मतों की गिनती में भाजपा चुनाव जीती, इसका मतलब है कि कोई न कोई बड़ा खेल हुआ है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर