देश को तबाह करने के लिए हुआ है सपा-बसपा गठबंधन: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2019

गोरखपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा पर हमला बोलते हुए शुक्रवार को कहा कि सपा—बसपा गठबंधन देश को तबाह करने के लिए बना है। योगी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा,  ये सपा-बसपा का गठबंधन देश को तबाह करने के लिए हुआ है। उन्होंने कहा,  उनके एजेंडे में विकास की कोई जगह ही नहीं है लेकिन जो काम सपा-बसपा नहीं कर पाई उसको मोदी जी ने कर दिखाया। 

इसे भी पढ़ें: स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर करारा प्रहार, कहा- वोट के लिए करती है ओछी राजनीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर किसी को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है क्योंकि भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि जब सपा-बसपा का राज था तो प्रदेश में चीनी मिलों को बंद करने का काम किया गया लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद चीनी मिलों को चालू किया गया। योगी ने कहा,  कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि अगर वो आएगी तो देशद्रोह की धारा को खत्म कर देगी, मतलब कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ। 

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला