'सपा और कांग्रेस सनातन विरोधी, महाकुंभ पर फैला रहे झूठ', खड़गे और अखिलेश पर CM Yogi का तीखा वार

By अंकित सिंह | Feb 04, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को महाकुंभ में भगदड़ पर की गई टिप्पणी के लिए अखिलेश यादव की आलोचना की और कहा कि सामलवादी पार्टी महाकुंभ पर झूठ फैला रही है। उन्होंने कहा कि सनातन और प्रयागराज की घटना के खिलाफ बोलने के लिए कांग्रेस और सपा ने हाथ मिला लिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सपा और कांग्रेस सतनात विरोधी हैं। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान शर्मनाक है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर उठ रहे सवाल, न दिल्ली चुनाव में और न कुंभ में आये नजर

सीएम ने दावा किया कि शरारती तत्व चाह रहे थे कि घटना और ज्यादा बड़ी हो जाए। खड़गे और अखिलेश पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं में सनातन धर्म के खिलाफ बयान देने की होड़ लगी हुई है की कौन कितनी ज्यादा सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी करे। उन्होंने कहा कि संसद में इन्होंने जो बयान दिया है यह इनकी सनातन धर्म विरोधी चरित्र को दिखाता है और यह बताता है की यह सनातन धर्म से कितनी नफरत करते हैं। महाकुंभ पर इनकी गिद्ध दृष्टि लगी हुई थी।  

भगदड़ को लेकर योगी ने कहा कि यह एक दुखद घटना थी। मेला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह अपने आप में एक उदाहरण है। उस दिन करोड़ों लोग प्रयागराज में थे। ये दोनों दल और सनातनी विरोधी चाहते थे कि कोई बड़ा हादसा हो जाए। हमारी पहली प्राथमिकता दुर्घटना-मुक्त मेला सुनिश्चित करना था, दुर्भाग्य से यह घटना हुई...हमने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और मौद्रिक मुआवजे की घोषणा की। जानमाल के नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती लेकिन हमने हरसंभव प्रयास किये। 

उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज मुहैया कराया गया। हमने इसके लिए एक न्यायिक आयोग भी बनाया।' लेकिन हमारी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करना थी। पिछले 22 दिनों में 38 करोड़ श्रद्धालु यहां आए हैं। अगले 22-23 दिनों में और भी श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इन पार्टियों की साजिश सफल नहीं होगी। हम 29 जनवरी को हुई घटना की गहराई तक जाएंगे, साजिशकर्ताओं को बेनकाब करेंगे, पिछले 8 सालों में आपने देखा होगा कि यूपी में उन्हें कैसे सजा मिली है और आने वाले समय में भी आप ये देखेंगे।  

प्रमुख खबरें

Iran War के बीच Donald Trump का China दौरा टला, अब May में Xi Jinping से होगी मुलाकात

Hormuz Strait पर Iran का मास्टरस्ट्रोक! भारत-रूस को दी हरी झंडी, America-Israel का रास्ता रोका

Cuba में इतिहास का सबसे बड़ा Blackout, बिजली-पानी को तरसे करोड़ों लोग, जिंदगी हुई बेहाल

Israel से भारत की दोस्ती पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दलों को Jaishankar ने दिया करारा जवाब