सपा-बसपा गठबंधन से आई खुशी की लहर, अखिलेश बोले- भाजपा हुई चिंतित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2019

कोलकाता। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि सपा और बसपा के साथ आने से देश में खुशी की लहर दौड़ गयी है और इससे चिंतित होकर भाजपा उत्तरप्रदेश में एक-एक सीट जीतने की रणनीति तैयार करने लिए बैठकें कर रही है। विपक्ष की रैली को यहां संबोधित करते हुए यादव ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर विपक्षी दलों से सवाल करने पर भी भाजपा से जवाब मांगा।

यादव ने कहा, ‘वे पूछते हैं विपक्षी दलों का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है...हमारा कहना है कि हमारी तरफ से लोग प्रधानमंत्री उम्मीदवार का फैसला करेंगे। लेकिन, उनकी ओर से इस नाम (नरेंद्र मोदी) ने देश को निराश किया है, आपका दूसरा नाम कौन सा है?’

इसे भी पढ़ें: सपा-बसपा गठबंधन पर बोले मिश्रा, भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की है शुरुआत

उन्होंने कहा कि आम लोगों को साथ लेकर विपक्षी दलों ने गठबंधन किया है, जबकि भाजपा ने सीबीआई और ईडी के साथ समझौता किया है। सपा प्रमुख रैली में मंच पर बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के बगल में बैठे। मिश्रा ने बसपा के प्रतिनिधि के रूप में रैली में भागीदारी की। रालोद प्रमुख अजित सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी भी मंच पर मौजूद थे। यादव ने कहा कि देश भर में लोग नये साल के आगमन का जश्न मना रहे हैं और नये प्रधानमंत्री के साथ उनकी यह खुशी और बढ़ जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव