उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर SP का बहिर्गमन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी ने बहिर्गमन किया और सरकार की आलोचना की। वहीं संसदीय कार्य मंत्री ने दावा किया कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि मूल्‍य वृद्धि का प्रभाव गरीबों पर ना पड़े। शून्‍यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा, रसोई गैस की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है और लोगों को सब्सिडी भी कम मिल रही है। दस माह से कम समय में बलिया गैस सिलेंडर की कीमत में 240 रुपये से अधिक वृद्धि हुई है।’’

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर को पंजाब का सलाहकार बनाएं जाने पर भाजपा का तंज, कहा- ‘दीदी’ का साथ छोड़ दिया

चौधरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए संसदीय कार्य और वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें अंतरराष्‍ट्रीय बाजार द्वारा नियंत्रित होती हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारी पार्टी अंत्‍योदय के सिद्धांत पर आखिरी आदमी के चेहरे पर मुस्‍कान लाने के लिए खड़ी है और समाज के अंतिम व्‍यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। खन्‍ना ने दावा किया कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि मूल्‍य वृद्धि का प्रभाव गरीबों पर ना पड़े।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया