आजम, अतीक और मुख्तार से दोस्ती के कारण सपा का सफाया हो गया : केशव प्रसाद मौर्य

By Prabhasakshi News Desk | Apr 13, 2024

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी से दोस्ती के कारण सपा का सफाया हो गया। शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए मौर्य ने कहा, अखिलेश यादव के तीन दोस्त हैं आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी। इनमें से दो अब जीवित नहीं हैं लेकिन इस दोस्ती के कारण समाजवादी पार्टी का सफाया हो गया। 

मौर्य ने कहा, ‘‘यह आश्चर्य की बात है कि जब विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी विधानसभा सदस्यों को राम मंदिर देखने के लिए अपने साथ आने के लिए आमंत्रित किया, तब भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने विधायकों को उनकी इच्छा के विरुद्ध अयोध्या जाने से रोका। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं बचा है। मौर्य ने कहा कि भाजपा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए 400 सीटों को पार करने के नारे को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी राज्य की सभी 80 लोकसभा सीट जीत रही है।

प्रमुख खबरें

SIA Investigation: वंधामा नरसंहार के 23 कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां

Chandrababu Naidu ने 1107 किमी Kharagpur-Amaravati हाईवे मंजूरी पर जताया आभार

Ayodhya में Sawan में मछली दावत पर बवाल, कांग्रेस नेता ने दिया संवैधानिक अधिकार का हवाला

भारत बनेगा Global Market का सरताज, 2036 तक Affluent Consumers की रेस में जीतेगा