समाजवादी पार्टी के मन में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं : Yogi Adityanath

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2024

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सेंगोल (राजदंड) को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर प्रहार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सपा के मन में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं है। योगी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, समाजवादी पार्टी के मन में भारतीय इतिहास और संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं है। उनका यह पोस्ट अंग्रेजी में है। उन्होंने कहा, सेंगोल पर उसके शीर्ष नेताओं की टिप्पणियां निंदनीय हैं। यह उनकी अज्ञानता को दर्शाती है। 

 

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे ने विधानसभा चुनाव से पहले कृषि कर्ज माफी की मांग की


यह विशेष रूप से तमिल संस्कृति के प्रति इंडी गठबंधन की नफरत को भी दर्शाता है। योगी ने लिखा, सेंगोल भारत का गौरव है। यह सम्मान की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे संसद में सर्वोच्च सम्मान दिया। समाजवादी पार्टी के सांसद आर के चौधरी ने विगत दिनों प्रोटेम स्पीकर को पत्र लिखकर सेंगोल को राजशाही का प्रतीक बताते हुए उसे संसद भवन से हटाने की मांग की थी।

प्रमुख खबरें

Premier League: वेस्ट हैम पर भारी पड़ी मैनचेस्टर सिटी, 3-0 से जीत के साथ टॉप पर

U-19 Asia Cup 2025: समीर मिन्हास की ऐतिहासिक पारी से पाकिस्तान ने भारत को हराया

Gill के बाहर होने से टीम इंडिया की टी20 रणनीति पर संकट? कोच गंभीर के फैसले पर बहस तेज

SBI का होम लोन पोर्टफोलियो ₹10 लाख करोड़ पार, बैंक की सबसे बड़ी यूनिट का नया कीर्तिमान