सपा नेता अबू आजमी ने किया महाराष्ट्र में मतदाता सूची में हेरफेर का दावा, ऑडिट की मांग

By रेनू तिवारी | Aug 08, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अबू आजमी नेनिर्वाचन आयोग पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति पक्षपाती रवैया अपनाने की शुक्रवार को आलोचना की और महाराष्ट्र की मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप लगाया। सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि पिछले साल चुनाव से छह महीने पहले मानखुर्द-शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए थे और फिर उन्हें हटाकर इसमें गैर-निवासियों के नाम दर्ज कर दिए गए।

उन्होंने मतदाता सूचियों का तत्काल ‘ऑडिट’ कराने के अलावा इसमें और अधिक विसंगतियों को रोकने के लिए शीघ्र सुधार की मांग की। महाराष्ट्र में 2024 के विधानसभा चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए आजमी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट सहित कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की हार इसी हेरफेर के कारण हुई। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को निर्वाचन आयोग की गलत कार्यप्रणाली के खिलाफ सड़कों पर उतरना होगा।’’ आजमी ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की रक्षा के लिए जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: Highest paid TV actor Smriti Irani | स्मृति ईरानी बनीं TV की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस, 'तुलसी' बनकर जीता सबका दिल

इससे पहले समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख और विधायक अबू आसिम आज़मी ने 2022 के उदयपुर सिर कलम मामले पर अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने इस घटना को पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणियों की "प्रतिक्रिया" बताया है। आज़मी की यह टिप्पणी उदयपुर फाइल्स की रिलीज़ पर प्रतिक्रिया देते हुए आई है। यह फिल्म दर्जी कन्हैया लाल की उदयपुर में उनकी दुकान में दो लोगों द्वारा हत्या पर आधारित है, जब उन्होंने कथित तौर पर पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट शेयर की थी। 

प्रमुख खबरें

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए Kajari Teej 2026 पर करें ये 4 विशेष Rituals, नोट करें सही Date और मुहूर्त

Dangal Girl Zaira Wasim के लिए देश से बड़ा है धर्म ! Independence Day Celebration में बच्चियों को नृत्य करते देख भड़कीं पूर्व अभिनेत्री

छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR रद्द करने के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट, पुलिस ज्यादती पर भी दिया बड़ा आदेश

Supreme Court का बड़ा कदम: आरोपी की फोटो वायरल करने पर केंद्र, X और Meta को भेजा कड़ा नोटिस