सपा ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना, कहा- सांप्रदायिक हिंसा की साजिश नाकाम की जानी चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

बलिया। हाथरस की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और विपक्षी नेताओं के बीच नए सिरे से वाकयुद्ध शुरू होने के बीच सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पार्टी के लोगों को उकसा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जाति और सांप्रदायिक हिंसा की साजिश को नाकाम किया जाना चाहिए। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने हाथरस की घटना को लेकर अपनी सरकार पर विपक्ष के लगातार हमलों को लेकर उनकी आलोचना की थी और आरोप लगाया था कि वे विकास को बाधित करने तथा दंगा भड़काने के षड्यंत्र में लिप्त हैं। 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी नेताओं से बदसलूकी शर्मनाक, अपना रवैया बदले सरकार: मायावती 

चौधरी ने बयान में कहा कि प्रदेश में बहन-बेटियों पर अत्याचार और पुलिस की बर्बरता के खिलाफ आवाज उठाये जाने पर मुख्यमंत्री विपक्ष पर जातीय और साम्प्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दल आम लोगों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन वह इस आवाज को सुनना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, ‘‘योगी सरकार आम लोगों की आवाज को दमन और गिरफ्तारी के बल पर कुचलने की कोशिश में लगी हुई है।’’ सपा नेता ने दावा किया कि ‘‘मुख्यमंत्री ने खुद पर दर्ज दंगे तथा अन्य आरोपों के गम्भीर मुकदमों को मुख्यमंत्री बनने के बाद खुद ही वापस नहीं लिया होता तो वह आज इस बड़ी कुर्सी की जगह कानून की गिरफ्त में होते।

इसे भी देखें: योगी का कांग्रेस पर जोरदार पलटवार, दंगे फैलाने के लिए रोज नये षड्यंत्र कर रहा विपक्ष 

प्रमुख खबरें

Deepika Padukone के साथ बुरा बर्ताव इस जन्म में मुमकिन नहीं, कॉकटेल विवाद पर Imtiaz Ali ने दी सफाई

बॉलीवुड में फिर कदम रखेंगी दामिनी फेम Meenakshi Seshadri, 62 की उम्र में फिल्मों और ओटीटी के लिए तलाश रहीं प्रभावशाली भूमिकाएं

Avocado Thecha Pav: Breakfast में वड़ा पाव को दें हेल्दी Twist, ट्राई करें चटपटा Avocado ठेचा पाव, देखें Recipe

Babil Khan का बड़ा कदम! मलयालम सिनेमा में रखने जा रहे हैं कदम, सिलीगुड़ी में शुरू की गांधी बाजार संडे मार्केट की शूटिंग