By अंकित सिंह | Mar 28, 2019
समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खान ने जयाप्रदा को लेकर विवादित बयान दिया है। फिरोज खान ने जयाप्रदा के भाजपा में एंट्री को लेकर कहा कि चुनावी माहौल में रामपुर की शाम रंगीन हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मै एक बार बस में था और जाम गला हुआ था। उसी जाम में जयाप्रदा का काफिला भी फंसा हुआ था। उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि जयाप्रदा ने जाम खुलवाने के लिए कहीं ठुमके ना लगाने शुरू कर दिए हो।
इसे भी पढ़ें: विपक्षी पार्टियों पर बरसे मोदी, बोले- चौकीदार कभी नहीं करता अन्याय
बता दें कि भाजपा ने रामपुर से आजम खान के खिलाफ जयााप्रदा को चुनावी मैदान में उतारा है। मिया आजम खान और जयाप्रदा के बीच पुरानी अदावत है। जब अमर सिंह समाजवादी पार्टी के चाणक्य हुआ करते थे तब जयाप्रदा की पार्टी में तूती बोलती थी। जया 2004 और 2009 में समाजवादी पार्टी की टिकट पर रामपुर से सांसद भी रह चुकी हैं। 2009 में आजम कान के तमाम विरोध के बावजूद भी मुलायम सिंह ने जया को रामपुर से चुनाव लड़वाया था।