अतीक की हत्या पर पर्दा डालने के लिए विपक्ष पर उल्‍टा आरोप लगा रहे : SP MP

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2023

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने प्रयागराज में पुलिस हिरासत में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर उत्‍तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए रविवार को कहा कि यह हत्या बिना उनकी (सरकार) मंशा के नहीं हुई और पर्दा डालने के लिए विपक्ष पर उल्टा आरोप लगा रहे हैं। संभल लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, अरे भाई, इससे ज्यादा केस क्लियर क्या होगा, सारी दुनिया जानती है, सारा हिंदुस्तान जानता है, खुद यह लोग भी जानते हैं, सारा विपक्ष भी जानता है, हत्या कैसे हुई, किसने कराई, न्यायिक हिरासत में थे दोनों, इनकी जिम्मेदारी थी, बगैर इनकी मंशा के थोड़े ही ना हुआ है, यह तो इस पर पर्दा डालने के लिए उल्टा इल्जाम विपक्ष पर डाल रहे हैं।

बर्क ने यह भी कहा कि वो विपक्ष पर इस किस्म की जो छींटाकसी कर रहे है, वह गलत है इसे कोई स्वीकार नहीं करेगा, सच्चाई अपनी जगह पर है। गौरतलब है कि गैंगस्टर से नेता बने माफिया व समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अतीक अहमद (60) और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात को प्रयागराज में तीन हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब पुलिस दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए एक मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी। तीनों हमलावर भी मीडियाकर्मी बनकर आये थे और घटना के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है।

प्रमुख खबरें

Animesh Kujur की तूफानी दौड़, National Record तोड़कर Commonwealth Games 2026 में बनाई जगह

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच