राजनारायण स्मारक पार्क का नाम बदले जाने पर सपा ने जताई आपत्ति, कमिश्नर को दिया पत्रक

By आरती पांडेय | Dec 28, 2021

वाराणसी। वाराणसी स्मार्ट सीटी प्रोजेक्ट के तहत संवारे गए बेनियाबाग पार्क से लोकतंत्र सेनानी राजनारायण का नाम हटाए जाने के विरोध में आज समाजवादी पार्टी के प्रतिनधिमंडल ने कमिश्नर दीपक अग्रवाल से मुलाकात कर पत्रक सौपा। पूर्व मंत्री मनोज राय धुपचंडी ने बताया कि, बेनियाबाग पार्क जो पहले लोक बंधु राजनारायण के नाम पर था, उसे भाजपा सरकार ने परिवर्तित कर बेनियाबाग पार्क दिया। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव के जेब में दिखी बोतल, योगी बोले- स्वीडिश ब्रांड लेकर नौटंकी कर रहे बबुआ

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सपा जनों को भरोसा दिलाया कि पार्क पूर्ववत नाम उसी तरह कर दिया जाएगा। पत्रक सौंपने वालों मे प्रमुख रूप से मनोज राय धुपचंडी, जिलाध्यक्ष सुजित यादव "लक्कड", सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव संदीप सिंह स्वर्णकार, पूर्व प्रदेश सचिव मनोज यादव गोलू, विधानसभा अध्यक्ष अजय चौधरी, वरिष्ठ नेता हरीश सिंह बंगगड , प्रदेश सचिव राजू यादव, महिला सभा महानगर अध्यक्ष पूजा यादव, छात्र अध्यक्ष विमलेश यादव,वरिष्ठ चिकित्सक पुष्पा चौपाल,नीरू पाण्डेय,जयराम यादव, आदि लोग शामिल थे।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit: फिलहाल कॉमन करेंसी का प्रस्ताव नहीं, Local Currency पेमेंट पर जारी है बातचीत

Asian Games टीम से बाहर होने पर वुशु खिलाड़ी Divyanshi Choudhary ने महासंघ पर लगाए गंभीर आरोप

Engineering और Polytechnic संस्थानों में हुआ 98 प्रतिशत Admission, मंत्री शीला कुमारी ने दी जानकारी

18th BRICS Summit के बीच Delhi के Connaught Place पहुंचे विदेशी सैलानी