मुस्लिम महिलाओं से बलात्कार की धमकी देने वाले महंत की गिरफ्तारी नहीं होने पर सपा ने उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने सीतापुर जिले में मुस्लिम महिलाओं से बलात्कार की खुली धमकी देने वाले एक कथित महंत को अब तक गिरफ्तार नहीं किए जाने पर सवाल उठाए हैं। सपा ने अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा भाईचारे और सद्भावना की सबसे बड़ी दुश्मन भाजपा सरकार। सीतापुर में धर्म विशेष की महिलाओं को पुलिस की मौजूदगी में रेप की धमकी देने वाले आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होना घोर निंदनीय है। पुलिस अब तक क्यों है खाली हाथ? जवाब दे सरकार। पार्टी ने इसी ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूछा है कि आखिर ऐसी भड़काऊ टिप्पणी करने वाले महंत पर बुलडोजर कब चलेगा।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस महामारी के दौरान मुफ्त राशन से हर परिवार को मिला भोजन: भाजपा

इसके अलावा उसने मुस्लिम समाज को लेकर और भी आपत्तिजनक बातें कही थी। हालांकि बाद में उसने एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 298 (धार्मिक भावनाएं आहत करने के इरादे से भाषण देना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी महंत के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने के बारे में जिले के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

प्रमुख खबरें

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ