UP Election: सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, मुलायम सिंह और स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम शामिल

By अभिनय आकाश | Jan 23, 2022

समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 30 लोगों की सूची पार्टी महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव की तरफ से चुनाव आयोग को भेजी गई है। जहां से चुनाव आयोग ने अपनी सहमति भी दी है। एक बार फिर सूची में सबसे पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का है। सूची में शुरुआती छह नाम में चार नाम मुलायम परिवार से हैं। इसके बाद अखिलेश यादव इस सूची में सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं। पार्टी ने तीसरे नंबर पर किरनमय नंदा को रखा है जो कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य और पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव और जया बच्चन को स्टार प्रचारक बनाया गया है। हाल ही भाजपा से इस्तीफा देकर आए स्‍वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी इस सूची में शामिल है। 

सूची में दो मुस्लिम नेताओं के नाम 

 पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 10 फरवरी को मतदान होगा। सपा के प्रचारकों की सूची में दो मुस्लिम नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी के स्‍टार प्रचारक रहे रामपुर के सांसद आजम खान का नाम उनके जेल में होने की वजह से इस सूची में शामिल नहीं है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन और सपा की महाराष्‍ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी का भी नाम इसमें शामिल नहीं है। अबू आसिम आजमगढ़ जिले के मूल निवासी हैं और उत्तर प्रदेश में पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता दिखती रही है। 

इसे भी पढ़ें: मायावती ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को ‘वोटकटवा’ पार्टी बताया

स्वामी प्रसाद मौर्य को मिली जगह, चौहान, सैनी को नहीं

 सपा की सूची में हाल ही में भाजपा सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी जगह मिली है, लेकिन मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा में शामिल होने वाले दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी को यह अवसर नहीं मिला।  

30 लोगों में कौन-कौन

मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, सांसद जया बच्‍चन, पूर्व सांसद डिंपल यादव,सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, राष्‍ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, पार्टी सचिव रमेश प्रजापति, पूर्व मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक हरेंद्र मलिक, जावेद अली खान, राजपाल कश्यप, राजीव राय, रामआसरे विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर, प्रदेश महासचिव श्‍यामलाल पाल पूर्व मंत्री सुधीर पावर, किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क, बाबा साहब वाहिनी के अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के नाम शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया