'आगरा की घटना की आड़ में सपा अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना बंद करे', मायावती का अखिलेश यादव की पार्टी पर निशाना

By रेनू तिवारी | Mar 28, 2025

हाल ही में हुई आगरा की घटना ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर से उबाल ला दिया है। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर जमकर तोड़फोड़ की है। अब समाजवादी पार्टी पर मायावती ने भी निशाना साधा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा आगरा की घटना की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना बंद करे। 

इसे भी पढ़ें: अब रेस्टोरेंट में खाने के बिल के साथ नहीं लगेगा सर्विस चार्ज, जानें दिल्ली HC ने क्या फैसला दिया

राज्यसभा में हाल ही में राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी करते हुए सपा के रामजीलाल सुमन ने उन्हें ‘‘गद्दार’’ कहा था। इसके विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आगरा स्थित सांसद सुमन के आवास पर तोड़फोड़ की थी। सुमन के आवास पर हमले के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हिंसा की निंदा की और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि सपा राणा सांगा की बहादुरी पर सवाल नहीं उठा रही है और दावा किया कि हमला ‘‘सुमन के दलित होने के कारण’’ हुआ।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.