सपा का लखनऊ में विस शुरू होने से पहले धरना, शुरू होते ही हंगामा

By अजय कुमार | Dec 16, 2024

लखनऊ। लखनऊ में यूपी विधानमंडल का सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधान सभा और विधान परिषद सदस्यों ने विधानसभा में एकजुट होकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार को घेरा। फसलों की एमएसपी का वादा अधूरा, बेरोजगारी से युवा बर्बाद, पेपर लीक से नौजवान में बेहाल, पुलिस अत्याचार व अन्य मुद्दों पर नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जब सत्र की शुरुआत हुई तो जैसा कि पहला दिन हंगामेदार होने की उम्मीद थी। वैसा ही हुआ। सपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष उन्हें समझाते रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तीन साल के उनके कार्यकाल में पहली बार सदन को स्थगित करना पड़ा है। समाजवादी पार्टी के सदस्य वेल में धरने पर बैठ गए थे। अध्यक्ष के बार-बार कहने के बाद भी जब विपक्ष ने हंगामा शांत नहीं किया, तो सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

इसे भी पढ़ें: सरकार विधानसभा में प्रदेश की समृद्धि एवं सुरक्षा हित के सभी मुद्दों पर चर्चा को है तैयार: Yogi

सीएम ने कहा कि विपक्ष की ओर से उठाए गए हर मुद्दों का तथ्यों के साथ जवाब देने की तैयारी करके सदन में आएं। इससे पहले सीएम की अध्यक्षता में लोक भवन में विधानमंडल दल की बैठक हुई। इसमें सत्र के दौरान विपक्षी हमले से निपटने की रणनीति पर चर्चा हुई। इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। बैठक में सभी मंत्रियों और विधायकों को इसके लिए पूरी तैयारी के साथ सदन में आने के निर्देश दिए गए। सीएम ने कहा कि विपक्ष की ओर से उठाए गए हर मुद्दों का तथ्यों के साथ जवाब देने की तैयारी करके सदन में आएं।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा