'UP में 50 सीटें जीतेगी सपा', Shivpal Yadav का आरोप, जब भी चुनाव आता है भाजपा दंगे कराती है

By अंकित सिंह | Aug 02, 2023

मणिपुर और हरियाणा के नूंह में जारी हिंसा को लेकर देश की राजनीति में जबरदस्त तरीके से वार-पलटवार का दौर देखने को मिल रहा है। विपक्षी दल जबरदस्त तरीके से भाजपा और केंद्र की सरकार पर हमलावर है। इन सब के बीच समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा है और गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने बयान में शिवपाल यादव ने साफ तौर पर कहा है कि जब भी चुनाव आते हैं, भाजपा कोई ना कोई षड्यंत्र कर दंगे कराती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने भाजपा पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगा दिया। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ी बात कही है। 

इसे भी पढ़ें: Chidambaram ने मणिपुर हिंसा पर कहा- केंद्र ने संवैधानिक जिम्मेदारी का इंजन बंद कर दिया है

राम मंदिर में करेंगे दर्शन

राम मंदिर के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि पहले मंदिर निर्माण पूरा हो जाए तो फिर वह जरूर दर्शन करेंगे। शिवपाल ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के लोग अदालत, संविधान, लोकतंत्र को नही मानते,न्यायालय के फैसले का इंतजार कर नहीं सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के लोग लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ज्ञानवापी पर दिया गया बयान पूरी तरह से न्यायालय की अवमानना है। शिवपाल ने उनके आजमगढ़ से लोकसभा का आगामी चुनाव लड़ने को लेकर पूछे जाने पर कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का जो भी फैसला होगा , वह उन्हें स्वीकार होगा।

प्रमुख खबरें

वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई! 19 करोड़ रुपये के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ थाईलैंड के 6 नागरिक गिरफ्तार

US Operation Checkmate | अमेरिका में ऑपरेशन चेकमेट के तहत 30 अवैध भारतीय ट्रक चालक गिरफ्तार, जल्द होंगे निर्वासित

India-Australia Relations | भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंध होंगे मजबूत! पीएम मोदी के दौरे में रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर रहेगा मुख्य फोकस

Lebanon में इज़राइली हमलों से ईरान वार्ता में बाधा! Donald Trump ने नेतन्याहू को फटकारा, कहा- तुम तो बिल्कुल पागल हो