स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाया EVM पर सवाल, बोले- बैलेट पेपर की वोटिंग में सपा को मिली 304 सीट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी का परोक्ष रूप से आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि कोई ना कोई बड़ा खेल हुआ है। मौर्य ने एक ट्वीट में बैलेट पेपर की वोटिंग में समाजवादी पार्टी को 403 में से 304 सीट मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा, बैलेट पेपर के मतदान में समाजवादी पार्टी 304 सीट पर जीती है, जबकि भाजपा मात्र 99 पर। लेकिन ईवीएम से मतों की गिनती में भाजपा चुनाव जीती, इसका मतलब है कि कोई न कोई बड़ा खेल हुआ है। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी