SpaceX ने Listing पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, Elon Musk बने दुनिया के पहले Trillionaire

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2026

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी स्पेसएक्स ने शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में अपनी सूचीबद्धता के दिन 23 प्रतिशत की जोरदार उछाल दर्ज की। इसके साथ कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनियर बन गए। ट्रिलियनियर का मतलब ऐसे व्यक्ति से है जिसके पास एक लाख करोड़ डॉलर की संपत्ति है। मस्क से पहले कोई भी व्यक्ति इतनी संपत्ति नहीं हासिल कर पाया था। मस्क की कंपनी स्पेसएक्सल के शेयर 150 डॉलर के भाव पर खुले जो निर्गम मूल्य से 11 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने कहा कि स्पेसएक्स भविष्य में आम लोगों को भी चंद्रमा और मंगल तक ले जाने की दिशा में काम कर रही है। हालांकि, कंपनी को जनवरी 2025 से मार्च 2026 के बीच 8.7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, जो इसके बड़े निवेश की जरूरत को दर्शाता है। बाजार के कुछ विश्लेषकों ने मूल्यांकन को लेकर चिंता जताई है। शोध कंपनी मॉर्निंगस्टार ने कहा कि कंपनी का आईपीओ अत्यधिक मूल्यांकन वाला है जबकि उसका अनुमानित मूल्य इससे लगभग आधा यानी 780 अरब डॉलर है। स्पेसएक्स इस साल बाजार में उतरने वाली तीन बड़ी कंपनियों में पहली है। एंथ्रोपिक और ओपनएआई भी अपना आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटी हैं।

प्रमुख खबरें

Assembly Bypolls Results | बिहार की बांकीपुर, MP की दतिया और गुजरात की मंज़लपुर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

Jammu and Kashmir | बारामूला और पुलवामा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार

Ahmedabad 2030 | अलविदा ग्लास्गो, अहमदाबाद में फिर मिलेंगे... वसुधैव कुटुम्बकम के संग भारत में सजेगा राष्ट्रमंडल खेलों का महाकुंभ!

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ दिल्ली में 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण