SpaceX के रॉकेट से चार देशों के चार अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2023

केप कैनावेरल (अमेरिका)। चार देशों के चार अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के रॉकेट से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए। वे संभवत: रविवार को अपने स्पेसएक्स कैप्सूल से अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच जाएंगे, जहां वे मार्च से रह रहे चार अंतरिक्ष यात्रियों की जगह लेंगे। ‘केनेडी स्पेस सेंटर’ से अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा की एक अंतरिक्ष यात्री के साथ डेनमार्क, जापान और रूस के यात्रियों ने उड़ान भरी।

इसे भी पढ़ें: मेघालय में मलबे से सोनपुर सुरंग हुई अवरुद्ध, यातायात बुरी तरह से प्रभावित: पुलिस

अधिकारियों ने बताया कि यह अमेरिका का पहला प्रक्षेपण है, जिसमें अंतरिक्ष यान की हर सीट पर अलग-अलग देश के अंतरिक्ष यात्री बैठे थे। इससे पहले तक नासा, स्पेसएक्स यान में दो या तीन अंतरिक्ष यात्रियों को शामिल करता था। नासा की अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली ने कक्षा से संदेश भेजा, ‘‘हम एक साझा मिशन पर जा रही एकजुट टीम हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala : कोल्लम में मछुआरों की 10 नौकाएं आग में जलकर खाक हुईं

Karnataka के मंड्या में कार पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Navi Mumbai में घायल अवस्था में मिले विदेशी नागरिक की मौत

America: घर में आग लगने से गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे भारतीय नागरिक की मौत