FIFA World Cup 2022 के लिए शुरू हुए प्रैक्टिस मैच, स्पेन, पुर्तगाल ने मैच में जीत दर्ज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2022

दोहा। युवा खिलाड़ी अंसू फाटी के शानदार खेल के दम पर स्पेन ने फीफा विश्व कप के अपने आखिरी अभ्यास मैच में जॉर्डन को 3-1 से शिकस्त दी। राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे फाटी ने शानदार लय में होने का सबूत देते हुए मैच के 13वें मिनट में गोल किया। टीम के लिए गेवी पेज और निको विलियम्स ने भी गोल दागे। 

 

एक समय स्पेन के लिए सबसे कम उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड बनाने वाले फाटी ने अक्टूबर 2020 के बाद किसी आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। जॉर्डन के लिए मैच के आखिरी लम्हों में हमजा अल-दर्दौर ने सांत्वना गोल किया। दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना मैदान में उतरी पुर्तगाल की टीम ने नाइजीरिया को 4-0 से हराया। इस मैच में ब्रूनो फर्नांडेस ने दो गोल दागे। 

 

टीम के लिए गोंकालो रामोस और जोआओ मायरियो भी गोल किये। रोनाल्डो पेट की परेशानी के कारण बुधवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया था।   अन्य अभ्यास मैचों में रूस की जगह विश्व कप में शामिल होने वाले घाना ने स्विट्जरलैंड को 2-0 से हराया। विश्व कप के लिए 36 साल बाद क्वालीफाई करने वाले कनाडा ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जापान को 2-1 से मात दी।

प्रमुख खबरें

ईरान में हत्या से ठीक पहले हमास प्रमुख हानियेह से मिले थे गडकरी, मंत्री का चौंकाने वाला बयान

सुशासन दिवस पर अटल जी को शीर्ष नेतृत्व का नमन, राष्ट्रपति-पीएम ने दी श्रद्धांजलि

Karnataka: चित्रदुर्ग में लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत, CM और Dy CM ने जताया दुख

American citizens से 1.5 करोड़ डॉलर की ठगी के सिलसिले में व्यक्ति गिरफ्तार