राज्यसभा में अब 22 भाषाओं में दे सकते हैं भाषण, वेंकैया नायडू ने की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2018

नयी दिल्ली। राज्यसभा के सदस्य अब उच्च सदन में 22 भारतीय भाषाओं में अपनी बात रख सकेंगे। पहले यह सुविधा 17 भाषाओं में थी और इसमें पांच नयी भाषाओं को शामिल किया गया है। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन आज राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सदस्य अब डोगरी, कश्मीरी, कोंकणी, संथाली और सिंधी भाषाओं में भी अपनी बात रख सकेंगे।

उन्होंने कहा कि दूसरी भाषा में अपनी बात कहना आसान नहीं होता। नायडू ने हालांकि कहा कि इसके लिए वक्ताओं को पहले ही नोटिस देना होगा। उन्होंने कहा कि शुरू में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और अनुवादकों को वक्ता के बोलने की गति से सामंजस्य स्थापित करने में कुछ समय लग सकता है। राज्यसभा में पहले 17 भाषाओं के लिए अनुवाद की व्यवस्था थी।

भाजपा के सुब्रमण्यम स्वामी ने इस कदम का स्वागत किया और संस्कृत के अधिकतम शब्दों का कोष बनाने का सुझाव दिया। नायडू ने घोषणा की कि राज्यसभा ने रवांडा के उच्च सदन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं जिसका मकसद अंतर-संसदीय संपर्क को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि 66 साल में पहली बार राज्यसभा ने ऐसा कोई समझौता किया है। इससे पहले लोकसभा ही ऐसे समझौते करती थी।

प्रमुख खबरें

भारतीय महिला हॉकी टीम में बड़ा बदलाव, सविता पूनिया की जगह सलीमा टेटे बनीं कप्तान

Siddharth के साथ अपने रिश्ते को रखा लाइमलाइट से दूर, फिर Aditi Rao Hydari अपनी सगाई को क्यों किया पब्लिक? Heeramandi स्टार ने बताई वजह

खूबसूरत सजावट, महलों वाले असाधारण झूमर... तापसी पन्नू और मैथियास बो की शादी का संगीत प्रोग्राम हुआ था बेहद खास | Watch Video

राजस्थान सरकार सुनिश्चित करे कि प्रदेश में कोई बाल विवाह नहीं हो : High Court