दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा हथियारों का जखीरा, बड़ी साजिश को किया नाकाम

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 13, 2021

15 अगस्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है देश की राजधानी दिल्ली में भी सुरक्षा बढ़ती जा रही है। वहीं इसी बीच हथियारों का एक बड़ा जखीरा पकड़ा गया है। हथियारों के इस जखीरे से स्पेशल सेल ने 55 अत्याधुनिक हथियार, 55 पिस्टल बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। 

15 अगस्त के कारण इस समय पूरी दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस भी पूरी मुस्तैदी से दिल्ली में आने वाली हर गाड़ी की बारीकी से जांच कर रही हैं। इस खास मौके को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी खास तैयारी की है। 15 अगस्त के दिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो पास जारी किए गए हैं। 

तिकौना पास वाली गाड़ियों को लाल किले के परिसर में जाने की अनुमति होगी तो वहीं चौकोर पास वाली गाड़ियां लाल किले से दूर पार्किंग में ही खड़ी होंगी।   

प्रमुख खबरें

CRPF ने DIG बिधान चंद्र पात्रा का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस लिया

Katie Mack की शानदार पारी से Australia A ने India A को 30 रन से हराया, शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त

समिट बिल्डिंग Cyber Fraud: 119 आरोपियों की गिरफ्तारी Allahabad HC से वैध करार

पत्रकार Satyam Varma की जमानत याचिका पर Allahabad High Court में सुनवाई टली